गुमला, जून 29 -- कामडारा। बसिया एसडीपीओ शिव शंकर मरांडी ने सोमवार को कामडारा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीपीओ ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन, क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने तथा उग्रवादी और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना प्रभारी मुकेश कुमार सुमन को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...