एसडीपीओ ने अपराध नियंत्रण को लेकर दिया सख्त निर्देश
गुमला, अप्रैल 4 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय गुमला में शनिवार को एसडीपीओ सुरेश यादव की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक शामिल हुए। बैठक में चोरी, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर अपराधों पर चर्चा की गई। एसडीपीओ ने विभिन्न थानों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने सिसई, करंज, भरनो, पुसो, घाघरा, विशुनपुर, महिला थाना व एससी-एसटी थाना समेत अन्य थानों के लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही फरार वारंटियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। एसडीपीओ ने महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.