किशनगंज, अप्रैल 1 -- किशनगंज। यूं तो जिले में निगरानी विभाग के द्वारा एक दर्जन से ज्यादा मामलों में कार्रवाई हुई है। हाल के दिनों में भी निगरानी विभाग के द्वारा दो अलग कार्रवाई हुई है। लेकिन संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है जब आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में पुलिस के किसी वरीय अधिकारी पर आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध इकाई की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार की सुबह आठ बजे एसडीपीओ वन गौतम कुमार के सरकारी आवास धरमगंज पर पहुंची थी। टीम अचानक आवास पहुंची थी। आर्थिक अपराध इकाई की टीम के वहां पहुंचने की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी। कार्रवाई के आधा घंटे पहले तक कोई भी कार्रवाई से अनजान था। यहां तक की एसडीपीओ आवास के गार्ड को भी पहले यह नहीं समझ में आया की जो टीम आई है वो आर्थिक अपराध इकाई की टीम है। सुरक्षा गार्ड को भी पहले य...