जहानाबाद, जून 2 -- अरवल, निज संवाददाता। विशेष समकालीन अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने जहानाबाद मोड़ पर स्वयं उपस्थित होकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले सभी छोटे एवं बड़े वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा वाहन चालकों से आवश्यक कागजात जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की गई। वाहन जांच अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, संदिग्ध गतिविधियों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। यह भी पढ़ें- एसडीपीओ के नेतृत्व में वाहनों की हुई सघन जांचवाहन चालकों के लिए जागरूकता साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिक...