लातेहार, फरवरी 12 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि।पलामू प्रमंडल के डीआईजी कौशल किशोर ने गुरूवार को एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर एसडीपीओ शिवपुजन बहेलिया, थाना प्रभारी मनोज कुमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...