भागलपुर, फरवरी 28 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि एसडीपीओ कहलगांव 2 पंकज कुमार शुक्रवार को ईशीपुर बाराहाट थाना पहुंचे और थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था, रहने की स्थिति को देखा। उन्होंने गुंडा पंजी, डकैती पंजी, फरारी पंजी, डोसियर पंजी, खतियान एक और दो की जांच की। होली को देखते हुए शराब बंदी को सख्ती से लागू कराने और वाहनों की सघन जांच और अवैध परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने हेतु तथा फरार वारंटी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी का निर्देश दिया। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि आवास हेतु भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा जाय।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...