सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन की ओर से रविवार की रात नगर भवन में तात्कालीन एसडीपीओ बैजू उरांव एवं प्रशिक्षु डीएसपी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का आयोजन समारोह में एसपी श्रीकांत एस खोटरे सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए पुलिस विभाग की छवि को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं बल्कि उसके कार्य और व्यवहार से होती है।

अधिकारियों की सराहना दोनों अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली से लोगों का विश्वास अर्जित किया है, जो सदैव याद रखा जाएगा। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों ने...