शामली, जुलाई 11 -- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष इसरार खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपकर थाना किठौर, जनपद मेरठ पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि एसडीपीआई भारत निर्वाचन आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल है और उसे संविधान के तहत संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने, आंतरिक बैठकें आयोजित करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करने का अधिकार प्राप्त है।पार्टी का आरोप है कि 2 जुलाई को मेरठ जिले के किठौर स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की प्रस्तावित आंतरिक बैठक को थाना किठौर पुलिस ने बिना किसी लिखित आदेश अथवा वैधान...