रामपुर, दिसम्बर 5 -- भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी शाहबाद गेट बिजली घर पहुंचे। यहां पर किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ से वार्ता की। जिला महासचिव बाबर ने कहा कि बिजली बिलों में बहुत अनियमिताएं हैं। इसका सुधार किया जाए। एसडीओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। मोहम्मद नादिर, बाबर साहब, फरीद खां, मुनीब खां, मुशीब अली खां, जुनैद खां, अब्दुल, सामी खां मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...