अररिया, अप्रैल 23 -- भरगामा, एक संवाददाता। फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी मंगलवार को भरगामा पहुंचे। यहां वे प्रखंड कार्यालय सहित अन्य सरकारी आफिस का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के उपरांत एसडीओ ने प्रखंड परिसर स्थित आधार केंद्र, आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आधार केंद्र के बाहर खड़े लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कई लोगों ने आधार अपडेट और नाम सुधार से संबंधित दिक्कतें बताईं, जिस पर एसडीओ ने संबंधित कर्मियों को कार्य में तेजी लाने तथा आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.