मोतिहारी, अप्रैल 4 -- अरेराज । अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज द्वारा क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विद्यालय निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है और कभी भी कार्रवाई के शिकार बन सकते हैं ।औचक निरीक्षण के क्रम में एसडीओ अंजली शर्मा स्वयं गंडक तटवर्ती राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलानारी पहुंची। निरीक्षण के क्रम में शिक्षक उपस्थित पाए गए । कक्षा 04 में पहुंचकरबच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान कई बच्चे अनुपस्थित पाए। निरीक्षण के बाद अनुमंडल के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि शैक्षणिक गतिविधि से नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.