एसडीओ ने पैक्स गोदामों का निरीक्षण किया
भागलपुर, अप्रैल 5 -- एसडीओ कहलगांव कृष्णचंद्र गुप्ता शनिवार को पीरपैंती पहुंचे। प्रखंड परिसर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे महेशराम में पैक्स गोदाम गए तथा जांच पड़ताल की। एसडीओ ने बताया कि फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया। स्टॉक पंजी की जांच कर मिलान किया गया। साथ ही वितरण एवं उठाव का जायजा लिया। एसडीओ वहां से गोकुल मथुरा भी गए तथा पैक्स की जांच की। उन्होंने बताया कि फिजिकल वेरिफिकेशन अभी जारी रहेगा। उनके साथ बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीसीओ आशीष कुमार, एमओ रवि कुमार आदि भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.