एसडीओ ने पदाधिकारियों को मुख्यालय में रहने का दिया निर्देश
गुमला, जून 17 -- भरनो प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में संचालित केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अखिलेश कुमार और बीडीओ ने संयुक्त रूप से की। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसडीओ ने भरनो में किया योजनाओं और संस्थानों का औचक निरीक्षणयोजनाओं की समीक्षा बैठक में मनरेगा, अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, शिक्षा, पेयजल, बाल विकास सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। एसडीओ ने सभी पदाधिकारी और कर्मियों को अपने-अपने पदस्थापन वाले प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.