चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। शनिवार को अनुमण्डल पदाधिकारी पोड़ाहाट, चक्रधरपुर श्रुति राजलक्ष्मी द्वारा हतनातोड़ांग पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दो लाभुकों-निरोबती महली एवं हरीश बेसरा-के नवनिर्मित आवास का विधिवत उद्घाटन कर गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चक्रधरपुर, संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...