बेगुसराय, अप्रैल 23 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ प्रमोद कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जांच पड़ताल की। एसडीओ ने प्रखंड के फफौत एवं बाड़ा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया और संवेदक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न योजना का जायजा लिया। एसडीओ ने जन वितरण प्रणाली के क्रियाकलापों की जानकारी भी ली। इसके अलावे उन्होंने क्षेत्र में संचालित इन चिमनी भट्ठों का निरीक्षण भी किया और ईंट चिमनी संचालकों से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने मिट्टी खनन, प्रदूषण, मिट्टी के लिए उपयोग में लाई जा रही जमीन का ब्यौरा भी मांगा। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी के द्वारा किया गया विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब...