आदित्यपुर, मई 21 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में संचालित स्क्रैप टाल का सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई कमियां पायी। एसडीओ अभिनव ने बताया कि आदित्यपुर के दिंदली बाजार स्थित स्क्रैप टॉल, शेरे पंजाब होटल के पास सर्विस लेन स्थित स्क्रैप टाल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि नियमों का अनुपालन हो रहा है या नहीं, उससे संबंधित दस्तावेज लेकर संचालक को तलब किया। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दस्तावेजों के डेटाबेस इंट्री में त्रुटि सुधार शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...