चक्रधरपुर, मई 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी के द्वारा कार्यपालक दंडाधिकारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना (जेएसडीएमएस) के अंतर्गत मोजेक वर्कस्किल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संचालित पंप रोड स्थित स्किल सेंटर का निरीक्षण किया गया। केंद्र में वर्तमान में जेनएल ड्यूटी असिस्टेंट( जीडीए ) बैच एवं टेलरिंग बैच संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी, सीसीटीवी कैमरा, कक्षाओं एवं प्रायोगिक उपकरणों सिलाई किट, बीपी मॉनिटर आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही संचालित कक्षाओं का अवलोकन भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में छात्रावास, मेस, छात्रावास परिसर में उपलब्ध भोजन, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, मेडिकल किट एवं सैनिटरी पैड आदि का भी निरीक्षण किया गया तथा इन सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं का...