चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। विशेष गहन पुर्णरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मंगलवार को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बीएलओ, सुपरवाईजर सहित राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलओ टू उपस्थित थे। इसके आलावा ग्रामीण भी मौजूद रहें। इस दौरान बीएलओ द्वारा मैपिंग मतदाताओं के बीच मतदाता गणना प्रपत्र का वितरण किया गया। इसी दौरान पोड़ाहाट एसडीओ सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, बीडीओ कंचना मुखर्जी सहित कई अधिकारियों ने कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- एक माह तक चलेगा एसआईआर, बीएलओ गंभीरता से कार्य करें :...