बदायूं, फरवरी 10 -- बिसौली। सोमवार को एसडीओ अमित कुमार ने विद्युत उपकेंद्र बिसौली का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं चेतावनी दी कि अगर कोई कर्मचारी बिना किसी कारण उपकेंद्र से गायब मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टर एवं संयंत्र के उपकरण आदि की जांच पड़ताल की। उन्होंने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत भी दी। एसडीओ ने प्रत्येक उपभोक्ता की शिकायत रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही से समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता मोहम्मद मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...