रुद्रपुर, जनवरी 28 -- किच्छा, संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर देहरादून में आयोजित समारोह में ऊर्जा निगम के एमडी अनिल यादव ने एसडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी को चौदहवां उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया। गुरुरानी किच्छा विद्युत वितरण उपखंड में चार वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे है। उनकी उपलब्धियों में मुख्य रूप से बिजली चोरी के खिलाफ अभियान है। गुरुरानी ने किच्छा, लालपुर एवं पंतनगर क्षेत्र में रोड किनारे लगे ट्रांसफॉर्मरों को लोहे की बाउंड्री से कवर कर दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में कार्य किया। उनके निर्देशन में 33 एवं 11 केवी के जर्जर तारों को बदल कर नये बंद तारों की लाइन बिछाई गई। किच्छा विद्युत वितरण उपखंड ने 70 प्रतिशत स्मार्ट मीटर लगाकर बड़ी सफलता हासिल की है। चुनिंदा अधिकारियों में लगातार 14वीं बार सम्मानित किए जाने पर एसडीओ गुरुरानी ने इसे गौरव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.