कटिहार, फरवरी 7 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने शुक्रवार को नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने एसडीओ का स्वागत किया। पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि बारसोई क्षेत्र में समय अनुरूप विकास नहीं हो पाया है। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से सीधा सड़क संपर्क भी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पुल, पुलिया का निर्माण नहीं होने से विकास कार्य अवरूद्ध है। उन्होंने एसडीओ से इस दिशा में पहल करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.