बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ तालाबंदी कर धरने पर बैठे 18 वार्ड पार्षदों ने गुरुवार की देर शाम एसडीओ अमित कुमार पटेल के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। उप मुख्य पार्षद के नेतृत्व में पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी व मुख्य पार्षद पर मनमानी का आरोप लगाया था। आरोप लगाकर पार्षदों ने गुरुवार को कार्यालय के गेट में ताला लगा दिया था और धरने पर बैठ गये थे। देर शाम एसडीओ धरनास्थल पर पहुंचे ओर पार्षदों से बात की। उन्होंने जांच कर 19 फरवरी को चर्चा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को कामकाज शुरू हो गया। धरने में पम्मी देवी, रीना देवी, वीणा देवी, सिंधु कुमारी, उर्मिला देवी, विंदा कुमारी, रंजू देवी, कुमारी कंचन सिन्हा, कल्पना देवी, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.