लखीसराय, मार्च 29 -- चानन, निज संवाददाता। आयुक्त के निर्देशानुसार चानन ब्लॉक स्थित सभाकक्ष में एसडीओ प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक शनिवार को की गई। बैठक में पिछले माह उठाए गए मुद्दों का रिव्यू किया गया, साथ ही ब्लॉक स्तर पर चल रहे विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पिछले बैठक में उठाए गए मुद्दों का जबाव बीडीओ प्रिया कुमारी द्वारा दिया गया। पिछले बैठक में पीएचईडी एवं बिजली विभाग को छोड़कर अन्य विभाग में काम संतोषजनक बताया गया था। बैठक में बीएओ योगेश कुमार, एडीएसओ अतुल कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंजली कुमारी, पीओ कृष्णनंदन कुमार, सीडीपीओ विभा कुमारी सहित तमाम विभाग के अधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित पूछे गए प्रश्न का जवाब दिया। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वि...