आदित्यपुर, मई 10 -- चांडिल। एसडीओ विकास कुमार राय के फटकार के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने चांडिल सीएचसी में तैनात एम्बुलेंस को डीजल दिया। पेट्रोल पंप के द्वारा चांडिल सीएचसी के एम्बुलेंस और अस्पताल के डिजी के लिए डीजल नहीं देने पर मरीजों की परेशानी को देखते हुए चांडिल अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एचएस शेखर ने डीसी से इसकी शिकायत की। जिसके बाद एसडीओ राय ने उक्त पेट्रोल पंप संचालक को अनुमंडल कार्यालय में तलब किया। मामले की जानकारी ली। इस दौरान डॉ. एचएस शेखर भी मौजूद थे। एसडीओ के निर्देश के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने एम्बुलेंस और डिजी के लिए डीजल देने की बात कही। डीजल मिलने के बाद एम्बुलेंस सड़क पर दौड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...