भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय से गिरफ्तार किया। आरोपित कर्मियों पर आरोप है कि नाथनगर में पदस्थ मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) अभिजीत कुमार से सर्विस बुक में सेवा संपुष्टि के आवेदन पर दस्तखत करने के नाम पर 70 हजार रुपए की मांग की गई थी। पीड़ित मार्केटिंग ऑफिसर ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी शाखा में कर दी। शिकायत में बताया गया कि प्रेम कुमार ने एक माह की सैलेरी देने के लिए कहा था। प्रेम ने 50 हजार और मयंक ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर दोनों कर्मियों को ट्रैप किया गया और 70 हजार रुपए नकद लेते हुए मयंक कुमार को गिरफ्तार किया गया। मयंक ने निगरानी को बताया कि उन्हें स्टेनो प्रेम कुमार ने पैसे रखने के लिए दिया ...