बुलंदशहर, मार्च 10 -- पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ का लैपटॉप चोरी करने के मामले में जेल गई महिला कर्मचारी पर निलंबन की गाज गिरी है। पुलिस रिपोर्ट में जेल जाने की पुष्टि होने के बाद एसई प्रथम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही ग्रामीण कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पिछले दिनों एसडीओ जयदीप कंडारी का हाइडिल कॉलोनी स्थित कार्यालय से लैपटॉप चोरी हो गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस और एसओजी की टीम घटना के खुलासे में जुटी थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने नगर के सूर्य नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर लैपटॉप बरामद कर लिया। यह मकान एसई कार्यालय में ही कार्यरत महिला कर्मचारी शोभारानी का था। कोतवाली नगर पुलिस ने महिलाकर्मी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला कर्मचारी के लगात...