मेरठ, मई 15 -- उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान कुल 28 उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान किया गया। वहीं तीन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को जांच के बाद रिवाइज किया गया। इसके अलावा 14 उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर विभागीय रिकॉर्ड में अपडेट किए गए तथा नौ उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में विद्युत विभाग का ऐप इंस्टॉल कराया गया, जिससे उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सके। यह भी पढ़ें- 262 के सापेक्ष 176 शिकायतों का मौके पर निस्तारण अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से विभागीय ऑनलाइन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। शिविर...