मेरठ, मई 14 -- मवाना व फलावदा खंड के उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर व बिलों से सम्बंधित समस्याओं के निदान के लिए मवाना एसडीओ कार्यालय परिसर में 15 मई से कैंप लगाया जायेगा। यह कैंप 30 मई तक लगेगा। इस कैंप में स्मार्ट मीटर औश्र बिलों से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जायेगा। यह जानकारी मवाना विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश चंद ने दी। उधर उपभोक्ताओं की शिकायत है कि उनके आवासों पर लगाये गये स्मार्ट मीटर पुराने मीटरों से अधिक रीडिंग दे रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटरों को बदलवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- दावा: स्मार्ट मीटर दे रहे सही विद्युत रीडिंग यह भी पढ़ें- आज से लगेगा विशेष मेगा कैंप, मौके पर हल होंगी बिल और मीटर की समस्याएं यह भी पढ़ें- कल से शुरू होगा मेगा कैम्प, बिजली समस्या का करा सकेंगे निस्तारण...