सीवान, मार्च 18 -- बड़हरिया। बड़हरिया में लगने वाले जाम की समस्या प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई। जिससे अजीज होकर जदयू के प्रदेश महासचिव जेडीयू नेता अमीरउल्लाह सैफी ने बीडीओ और एसडीओ को एक आवेदन देकर जाम के समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने अपने दिए आवेदन में कहा है कि अगर थाना चौक और जामो चौक के पास बैरिकेटिंग कर बड़ी गाड़ियों को प्रवेश को रोक लगा दी जाती तो जाम नहीं होता। उन्होंने अपने दिए आवेदन में यह भी कहा है कि पहले शांति समिति के बैठक होती थी चौकीदार के मदद से सभी समाजिक लोगों को बुलाया जाता था और जो समस्या की मांग होती थी उस पर समाधान भी होता था लेकिन प्रशासन अब शांति समिति के बैठक में किसी भी सामाजिक लोग को सूचना तक नहीं देती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...