बागपत, जून 25 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव में रात्री के समय विद्युत ओवरलोड की जांच करने के लिए पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को बंधक बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, 23 जून की रात में एसडीओ दुर्गेश कुमार सिंह और जेई गणेश प्रसाद विभागीय टीम के साथ सरूरपुर गांव में विद्युत ओवरलोड की जांच करने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे एक ग्रामीण के यहां लोड चेक करने लगे, तो परिवार के लोगों ने टीम की कार्रवाई का विरोध किया था। यह भी पढ़ें- ओवरलोड की जांच करने पहुंचे एसडीओ और जेई को बनाया बंधक अधिकारियों ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। धक्का-मुक्की करते हुए घर के अंदर बंधक बना लिया था। जिसके बाद अधिकारियों ने डॉयल-...