आरा, सितम्बर 3 -- शाहपुर। जगदीशपुर के एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित सुदूर दियारा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। एसडीओ ओम प्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार, शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनन्द प्रकाश, बंटी पांडे और अन्य ने एसडीआरएफ टीम के साथ मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित सुदूर दियारा क्षेत्र का दौरा किया। पदाधिकारियों ने लच्छू टोला, बहोरनपुर, दामोदरपुर, लालू डेरा पंचायत के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और बाढ़ का जायजा लिया। एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने सीओ आनंद प्रकाश और बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- Ara News: विधायक ने की बाढ़ की समीक्षात्मक बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...