अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के काली मेला मैदान स्थित एलासका ग्रुप के द्वारा नवनिर्मित पार्क का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर फारबिसगंज के एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ,डीएसपी मुकेश कुमार साहा, नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व पार्षद बुलबुल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा कि 'एलासका' ग्रुप के डायरेक्टर आदर्श सिंह के द्वारा नववर्ष के अवसर पर शहरवासियों को अच्छा तोहफा पार्क के रूप में दिया गया है। लोगो को घूमने और बैठकर अपने परिवार के साथ खुशियां बिताने का समय मिलेगा, पार्क में सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है, साथ ही बच्चों के लिए झूले की भी व्यवस्था बिल्कुल मुफ्त की गई है। वहीं डायरेक्टर आदर्श सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए पार्क आने वाल...