एसडीओ, एसडीपीओ ने नाव घाट का लिया जायजा, दिए निर्देश
कटिहार, जुलाई 9 -- मनिहारी नि स गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार ने नाव घाट का जायजा लिया । एसडीएम ने सभी 14 घाट समुह के लेशी तथा नाविको को निर्देश देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाट के लेशी तथा नाविको को मानक के अनुसार नाव परिचालन का निर्देश दिया गया है । उन्होंने घाट से नाव खुलने से पहले यात्रियो को लाइफ जैकेट पहनाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने यात्रियो से अपील करते हुए कहा कि नाव पर चढ़ने के दौरान कोई जल्लबाजी ना करें । एसडीपीओ ने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.