मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- तितावी स्थित एसडीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का आशीर्वाद समारोह एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मिस फेयरवेल कॉमर्स से कुमारी अपूर्वा एवं मिस्टर फेयरवेल साइंस से कृषपाल को चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व श्री गणेश स्तुति से किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक डॉ विपिन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी आगामी इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम, स्व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रधानाचार्य विकास शर्मा ने परीक्षा में धैर्य, लगन एवं मेहनत के साथ सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। बोर्ड परीक्षाओं के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया। इस अवसर पर दीवान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तरसपाल पुंड...