जमशेदपुर, फरवरी 3 -- सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एसडीएसएम स्कूल परिसर के बाहर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो छात्रों में मारपीट हो गई। घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची और दोनों को थाना ले गई जहां दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। तलाशी के क्रम में एक छात्र की जेब से चाकू बरामद किया गया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों छात्र परीक्षा देकर निकले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...