पीलीभीत, मार्च 10 -- अमरिया। फार्म सात के अंतर्गत 53 लोगों के गलत तरह से ऑनलाइन विलोपित किए जाने की शिकायत एसडीएम मयंक गोस्वामी से की गई है। मामले में नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए गए हैं। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र कुमार मौर्य ने सदर में विस अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी के साथ पहुंच कर एसडीएम से शिकायत की। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन कर कुछ लोगों को गलत तरह से विलोपित दिखाया गया है। जबकि वे मौके पर मौजूद है। एसडीएम मयंक ने बताया कि बीएलओ सत्यापन कर लेंगे। सही काम ही किया जाएगा। अगर किसी ने जानबूझ कर गुमराह करने की कोशिश की है तो कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...