हरदोई, अप्रैल 8 -- शाहाबाद। तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम अंकित तिवारी ने नगर पालिका परिषद के सभासदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी शिकायतों पर भी चर्चा हुई। कुछ जगह आरोप सामने आए कि लाभार्थियों से योजना का लाभ दिलाने और दूसरी किस्त जारी कराने के नाम पर पैसा मांगां जा रहा है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभासदों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को जागरूक करें। प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह पारदर्शी है। इसमें किसी प्रकार का लेन-देन प्रतिबंधित है। सडीएम ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी शिकायतें सही पाई जाती हैं तो संबंधित पर कानूनी कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस...