आजमगढ़, जून 9 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओरिल स्थित पंचायत भवन में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान बीते एक वर्ष में प्राप्त 210 शिकायती पत्रों का मौके पर सत्यापन किया गया। चौपाल में राजस्व, पुलिस, जल निगम, ब्लॉक एवं अन्य विभागों से संबंधित मामलों की जांच ग्रामीणों की मौजूदगी में की गई। चौपाल के दौरान ओरिल गांव की भागीरथी ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए कहा, 'साहब, मैं अभी जिंदा हूं।' मुझे मृत दिखाकर राशन कार्ड से मेरा नाम काट दिया गया है। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा को तत्काल राशन कार्ड में सुधार कराने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न होने की चेतावनी भी ...