बगहा, फरवरी 11 -- बगहा। नगर थाना कांड संख्या 154/25 में जब्त की गई अल्ट्रासाउंड मशीन अब तक बरामद नहीं हो सकी। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में नगर के तिवारी टोला, बगहा निवासी मनीष कुमार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाया है। एवं जब्त की गई मेडिकल सामग्री की शीघ्र बरामदगी कर मामले की गहन जांच की कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...