बागपत, फरवरी 24 -- बड़ौत। पूर्व शूटर प्रवीण कुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें गांव के ही लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। उसने एसडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया कि उसने गांव में कृषि भूमि खरीदी है। जिस पर वह गन्ना छिलाई का कार्य कर रहा था। बताया कि तभी गांव के कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करते हुए उस पर हमला कर दिया गया। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। इस दौरान बृजपाल चौधरी, विक्रम सिंह आर्य, यशवीर सिंह प्रधान, कृष्ण पाल सिंह, विपिन ढिकाना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.