उरई, मई 30 -- जालौन। संवाददाता प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण हटाने एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद नगर के मोहल्ला फर्दनवीस में सार्वजनिक जगह पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा है। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है।नगर के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी देवीदयाल वर्मा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे मार्ग की चौड़ाई कम हो रही है। ऐसे में लोगों को निकलने तक में दिक्कत होगी। यदि वाहन निकालना हो तो और अधिक परेशानी होगी। आरोप लगाया कि इस बाबत नगर पालिका में शिकायत करने के बाद भी कोई का...