झांसी, मार्च 29 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल नहीं मिलने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस-प्रशासन ने पंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने संचालकों को उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं लोगों से कहा, किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।एसडीएम श्वेता साहू और सीओ जितेंद्र सिंह ने कई पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया, जहां ईंधन वितरण सामान्य और शांतिपूर्ण तरीके से होता मिला। कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन जरूर पाया गया, लेकिन कहीं भी पूरी तरह सप्लाई ठप नहीं मिली। जांच के दौरान ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य पाई गई, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की कमी जरूर देखने को मिली। अधिकारियों ने पंप संचालकों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलने दें और नियमित रूप से आपूर्ति बनाए रखें। एसडीएम श्वेता ...