बदायूं, नवम्बर 11 -- बिल्सी, संवाददाता। मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही बरतने वाले सात बीएलओ के खिलाफ एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम ने सातों बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जिससे बीएलओ में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण करने के निर्देश दिए। बीएलओ समय-सीमा को ध्यान में रख काम करें। जो भी बीएलओ इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने सोमवार को अंबियापुर के भाग संख्या 71 ,72 बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ देवेंद्र पाल सिंह, बांकेलाल, खेमपाल, कृष्णगोपाल, जलधारा देवी, सत्येंद्र सिंह, अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.