एसडीएम सदर न्यायालय के बहिष्कार का बार एसोसिएशन ने लिया निर्णय
शामली, जून 4 -- शामली। जिला बार एसोसिएशन शामली की एक बैठक गुरुवार को जिला बार भवन में अध्यक्ष विजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महासचिव सत्येंद्र कुमार शर्मा ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर एवं एसओसी न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर/एसओसी निधि भारद्वाज द्वारा अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे अधिवक्ता समुदाय में रोष व्याप्त है। इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से एसडीएम सदर न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार निर्णय के तहत कोई भी अधिवक्ता उक्त न्यायालय में किसी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं करेगा। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर व्यक्त किया शोक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.