मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरनगर राज्यपाल के द्वारा नामित किए गए पांच सभासदों को सोमवार को एसडीएम सदर के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। नगर पालिका के सभागार में सायं चार बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने अपने स्तर पर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।16 मार्च को शासन स्तर से नामित सभासद की सूची को जारी हुई थी। मुजफ्फरनगर नगर पालिका में अभिजीत गंभीर, रवि परासर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को सभासद नामित किया गया है। इन नामित सभासदों को एसडीएम सदर के द्वारा शपथ ग्रहण कराई जाएगी। नगर पालिका के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम सोमवार की सायं चार बजे आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...