शामली, जून 9 -- शामली। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन की ओर से आयोजित अधिवक्ता संवाद कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन शामली ने हिस्सा नहीं लिया। बार एसोसिएशन ने इसकी वजह एसडीएम सदर के बहिष्कार को बताया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा सभी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं अधिवक्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। हालांकि, जिला बार एसोसिएशन शामली पिछले कुछ दिनों से एसडीएम सदर के बहिष्कार पर है, जिसके चलते संगठन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उक्त कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- वकीलों-बैनामा लेखकों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल इस अवसर पर महासचिव सतेन्द्र कुमार, कोषाध्यक...