एसडीएम व सीओ ने ढाबों का किया औचक निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जून 26 -- छपार। लखनऊ अग्निकांड के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। गुरुवार को एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता भरत पाल व छपार पुलिस के साथ गांव बरला में सितारा होटल, मन्नत ढाबा, शिवा ढाबा व भगत जी स्वीट्स होटल व रेस्तरां का औचक निरीक्षण किया। इससे संचालकों में खलबली मच गई। आधा दर्जन से अधिक होटलों में फायर एग्ज और सुरक्षा मानकों की जांच पड़ताल की गई। जिनमें में से एक होटल में कमरें किराए पर दिया जाते है, पुलिस के द्वारा उसकी रिपोर्ट भी भेजी गई है। यह भी पढ़ें- व्यावसायिक भवनों की जांच, होटल-कोचिंग में मिली खामियां एसडीएम सदर ने बताया कि सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों को सुरक्षा के सभी मानकों को पूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.