सिद्धार्थ, जून 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मिलजुल कर मनाएं। इस दौरान किसी प्रकार की नई परंपरा को न अपनाया जाए। पुलिस मोहर्रम को लेकर चौकस है। शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये बातें खेसरहा थाने पर पीस कमेट की बैठक में एसडीएम निखिल चक्रवर्ती व सीओ शुबेन्दु सिंह ने कहीं। थानाक्षेत्र के जूलूस आयोजकों, ताजियादारों, प्रधान, संभ्रांत व्यक्ति व धर्म गुरुओं के साथ थाना परिसर में बैठक करते हुए कहा कि मोहर्रम को सभी को मिलजुल कर मनाना होगा। इस दौरान किसी प्रकार की आशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई बाधा डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर गोसाईगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक किसी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की। यह भी पढ़े...