सीतामढ़ी, मार्च 2 -- पुपरी। होली पर्व में शांति व्यवस्था व लोगों में भरोसा कायम रखने के लिए पुपरी एसडीएम गौरव कुमार व एएसपी सुनीता कुमारी के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। एसडीएम व एएसपी के अलावे सीओ रामकुमार पासवान, थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, नगर ईओ केशव गोयल, बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च किया गया है। एसडीएम गौरव कुमार ने क्षेत्र के लोगों से आपसी सद्भाव के साथ एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए होली मनाने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.