अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैरिस रोड पर बुधवार को एसडीएम लिखी कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरेंद्र नगर निवासी राजेश मित्तल मैरिस रोड स्थित एक शोरूम पर एकाउंटेंट का काम करते हैं। रोजाना की तरह बुधवार सुबह वे स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी शोरूम के सामने अचानक से एसडीएम लिखी हाथरस नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी। वह स्कूटी से सड़क पर गिर गए और पैर की हड्डी टूट गई। यह देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के बाद कार सवार वहां से चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...